विश्व पर्यावरण दिवस पर आत्मानंद स्कूल में रोपे गए 30 पौधे जहां प्रकृति है, वहां जीवन है- श्रीमती कर्मा

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

*विश्व पर्यावरण दिवस पर आत्मानंद स्कूल में रोपे गए 30 पौधे**जहां प्रकृति है, वहां जीवन है- श्रीमती कर्मा* दंतेवाड़ा, 05 जून 2023। विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम अवसर में विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा, डीएफओ श्री सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ श्री ललितादित्य नीलम, एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शासकीय आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल में 30 पौधे रोपे गए। रोपे गए पौधों में फलदार पौधे एवं अन्य तरह के पौधे शामिल हैं। कार्यक्रम के उदबोधन में विधायक श्रीमती देवती कर्मा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी को आगे आकर पौधे लगाना चाहिए। जिससे पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हमारी पूरी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मानव और प्रकृति का गहरा नाता है। जहां प्रकृति है, वहां जीवन है और जब इसी प्रकृति को क्षति पहुंचती है तो जीवन पर भी असर पड़ता है। श्रीमती कर्मा ने कहा कि इसे संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए 5 जून को हर साल पर्यावरण दिवस मनाते है। पर्यावरण के दुष्प्रभाव से कई प्रकार की बीमारी भी उत्पन्न हो रही है। इसलिए आगे आकर अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना चाहिए। श्रीमती कर्मा ने आम के फलदार पौधे का रोपण किया और साथ ही अन्य अधिकारियों ने भी अन्य किस्म के फलदार पौधे का रोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर डीएफओ श्री सागर जाधव ने कहा कि आप सभी को पौधों को तन्मयता से लगाते देखकर बड़ी खुशी हो रही है। जब आप बड़े हो जाएंगे, तब आपके लगाए गए पौधे भी बड़े हो जाएंगे। इन पौधों के बड़े होने से स्कूल की सुंदरता और भी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापक पौधरोपण के माध्यम से ही पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है। इसके लिए सभी को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस और हर बार एक अलग थीम होती है, जो वैश्विक महत्व के एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दे पर प्रकाश डालती है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम है ¼BeatPlastic Pollution Campaign½ के तहत प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान है, आज जल और जमीन पर प्लास्टिक फेंकने से पशु, जल जीव और प्रकृति दोनों नुकसान हो रहा है, जिसका प्रभाव इंसान पर भी पड़ रहा है। कार्यक्रम में सीईओ एवं एसडीएम ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। हमें भावी पीढ़ी को पर्यावरण की रक्षा का संस्कार देना चाहिए। बच्चों को पौधरोपण कार्यक्रम से अधिकाधिक जोड़ना चाहिए। जिला पंचायत सीईओ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 को दृष्टिगत रखते हुए द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, अर्हता के संबंध भी जानकारी दी। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती कल्पना ध्रुव, एसडीओ श्री अशोक सोनवानी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर, सहायक संचालक श्री मिथिलेश किसान सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक, शिक्षिका, स्कूल बच्चे उपस्थित थे।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *