कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार गिर गई, विश्वास मत में भाजपा को 105 वोट मिले जबकि जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन को 99, मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी इस्तीफा देंगे

बंगलौर. कर्नाटका विधानसभा में आज पेश हुए विश्वास मत पर हुई चर्चा के बाद हुई वोटिंग के बाद अंतत: कुमारस्वामी सरकार गिर गई. इससे कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगा है. इसके बाद भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को बधाई दी जबकि जेडीएस—कांग्रेस गठबंधन के नेता हताश नजर आए. भाजपा को 105 वोट मिले जबकि गठबंधन को 99. मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी इस्तीफा देने के लिए राज्यपाल के पास जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *