*जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने प्रयास मेगा डे सेलिब्रेशन का सफल आयोजन लावण्या फाउंडेशन के बच्चों के साथ किया*
जे सी आई रायपुर वामा कैपिटल की अध्यक्ष जे सी शिखा गोलछा ने वो पांच दिन के इस थीम पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया , डॉ हर्षल छाजेड़ ने पहले दिन लावण्या फाउंडेशन के आसपास निवासरत 13 से 18 उम्र के टीनेजर बच्चियों को पेरियड्स के बारे में जानकारी एव सुरक्षा i, भविष्य में होने वाले विभिन्न रोगों से कैसे बचा जा सकता है तथा उनके अंदर की उत्सुकता को टॉक शो के माध्यम से शांत किया
द्वितीय दिवस में वहां के मोहल्ले की महिलाओं को उनके अंदर जो परेशानी पीरियड के दौरान तथा जो भी परेशानी तथा मन में कई सवाल थे महिलाओं ने डॉक्टर हर्शल छाजेड़ से बहुत ही सहजता पूर्वक प्रश्नों को पूछा एवं कुछ हद तक अपने तनाव को कम किया
तीसरे दिवस में हमने पुरुष वर्ग के लिए कार्यशाला का आयोजन किया था तथा उन्हें महिलाओं की समस्याएं महीने के वो 5 दिन में आप घर में उनको मदद करके उनकी समस्या को कुछ हद तक हल कर सकते हैं ।
चौथे दिन लावण्या फाउंडेशन के आसपास निवासरत लगभग 50 जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं को सैनेटरी पैड भी डोनेट किया उपयोग करने की जानकारी दी गई।
कार्यशाला की पांचवी दिवस में वह 5 दिन के अवेयरनेस प्रोग्राम किया जिसमें आसपास के लोगों को जागरूक किया गया उन 5 दिनों के बारे में जिससे महिलाएं बच्चे कठिनाईयों का सामना करते हैं और अपनी समस्या को बताना भी नहीं चाहते हैं तो आप कैसे उनसे बिना कहे आप अपनी समझदारी का परिचय दें, पांच दिवसीय शाला में संस्था की सचिव शिल्पा काबरा कल्पना गुप्ता अंकिता गुप्ता चंचल पलसानिया, तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे

