भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 32वी पुण्यतिथि -आतंकवाद विरोध दिवस मनाई गई

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 32वी पुण्यतिथि -आतंकवाद विरोध दिवस मनाई गई*

*आज दिनांक 21 मई 2023 को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन दंतेवाडा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 32वा बलिदान को कांग्रेसियों ने पूरी निष्ठा एवं श्रद्धा भक्ति के साथ आतंकवाद विरोध दिवस के रुप में मनाया । राजीव गांधी जी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में चाहे व आर्थिक हों सामाजिक, राजनेतिक , वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी या विदेश नीति नित नई उपलब्धियां पाई है। राजीव जी पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे। वे पंचायती राज से प्रजातंत्र की नीव मजबूत करना चाहते थे। उनकी आत्मनिय सोच था कि व्यक्ति को अपनी भौतिक अधिकार एवं भौतिक कर्तव्यो का पूर्ण ज्ञान हों। और वह उसका ईमानदारी से पालन करे। गांव की पंचायत को खुद निर्णय लेने का अधिकार हों। उन्होंने कहा था राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता और सामाजवादी विचारधारा ही हमारे इस महान देश के प्रासंगिक विचारधारा हैं। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को आतंकवाद विरोध की शपथ भी दिलाया गया । विरोध की निम्न बिन्दु इस प्रकार है-*
*हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृण विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करते हैं।* *उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने शपथ लिया। जिसमे प्रमुख रुप से उपस्थित जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि श्री विरेन्द्र गुप्ता जी, जिला महामंत्री संगठन श्री सलीम रजा उस्मानी, जिला महामंत्री मनीष भठाचार्य, दंतेवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष विवेक देवांगन, दंतेवाडा ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष आकाश विश्वास, जिला सेवा दल अध्यक्ष मुकुंद ठाकुर, पार्षद एन नागराज, गीदम ब्लॉक अध्यक्ष कमलोचन्द सेठिया, जिला अल्फ संख्यक विभाग अध्यक्ष आशिफ रजा, कमलु अतरा जितेंद्र कश्यप, नहरू कश्यप एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।*
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *