हजरत मदार शाह बाबा पुलिस लाइन बिलासपुर का सालाना उर्स इस साल भी 11 मई से फिरोज कुरैशी

*हजरत मदार शाह बाबा पुलिस लाइन बिलासपुर का सालाना उर्स इस साल भी 11 मई से*



हजरत मदार शाह बाबा पुलिस लाइन बिलासपुर का सालाना उर्स इस साल भी 11 मई से अपनी परंपरा के अनुसार मनाया जा रहा है। इस साल उर्स का 72 वां वर्ष है। पुलिस ग्राउंड की सबसे बड़ी विशेषता है कि शहर के मध्य भव्य रुप से मैदान उपलब्ध है । यहां सन् 1949 से उर्स प्रारंभ हुआ तो अब़ तक़ ज़ारी है । अकस्मात पानी, बादल ,आंधी ,बारिश से जरूर अवरोध उत्पन्न हुआ जो कि क्षणिक रहा। कौमी एकता के रूप में मनाए जाने वाले सालाना उर्स में हर धर्म- मजहब- समाज के लोग अपनी विचारधारा से ऊपर उठकर सहयोग प्रदान करते हैं। पं. मुरलीधर मिश्रा पूर्व विधायक तखतपुर इस उर्स कमेटी के 5-6 वर्ष तक अध्यक्ष रहे। लगभग 40 वर्षों तक अपने जीवन के अंतिम क्षण तक बीआर यादव भी अध्यक्ष रहे। उनके निधन के पश्चात कमेटी के अध्यक्ष लोरमी विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *