मन की बात 100 संस्करण में प्रतिभाओं को मिला सम्मान
*************************कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में जानकी गुप्ता का हुआ सम्मान *************************मन की बात के 100वें एपिसोड में पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात सकारात्मकता का पर्व बन गया है। ये मन की बात कोटि-कोटि भारतीयों के मन की बात है। उनकी भावनाओं का प्रकटीकरण है एवं देश के विभिन्न कोने में रहने वाली कई प्रतिभाओं से बात की, माननीय नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जी के संबोधन के उपरांत मन की बात के सफलतम 100 संस्करण के उपलक्ष्य में प्रतिभाशाली एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा द्वारा किया गया , बीके सरिता बहन जी,कामिनी कौशिक, कला के क्षेत्र में जानकी गुप्ता कृति फाइन आर्ट्स एंड वेलफेयर सोसायटी के साथ संगीतज्ञ भारती नायडू ,स्वास्थ्य विभाग से डॉ प्रीती साहू सिटी हॉस्पिटल, डॉ मंजू गुप्ता फिजियोथैरेपिस्ट सरस कृष्ण हॉस्पिटल ,डॉ रचना पदमवार मनोरोग चिकित्सक, शिक्षाविद् नीता नेताम, उषा गुप्ता लेडीज़ क्लब , प्रभा श्रीवास्तव लीनेस क्लब, सूर्या लुंकड़ महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन,कांता राठी ,तारा झवर माहेश्वरी समाज, वकील पार्वती वाधवानी, लायन भारती खंडेलवाल, संतोष मिन्नी नवकार महिला मंडल आदि का सम्मान किया गया महामंत्री रामू रोहरा ने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों की जिंदगी बदल रहा है और लोगों को अच्छे काम की ओर प्रेरित कर रहा है. कई कम्युनिटी इस कार्यक्रम के तहत लाभान्वित हो रही हैं

