हवाई सुविधा के मांग को लेकर जन संघर्ष समिति ने 7 अप्रैल 2023 शुक्रवार को बिलासपुर बंद का आह्वान किया था

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। *हवाई सुविधा के मांग को लेकर जन संघर्ष समिति ने 7 अप्रैल 2023 शुक्रवार को बिलासपुर बंद का आह्वान किया था,*

*जिसका ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ ग्रामीण ) पूर्ण समर्थन करती है ,शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि बिलासपुर से हवाई सेवा समय की मांग सही है ,आज बिलासपुर बी श्रेणी का शहर है ,जहां उच्च न्यायालय, एनटीपीसी, एसईसीएल जैसे केंद्रीय संस्थान है ,अनेक उद्योग धंधे संचालित है,व्यापार के क्षेत्र में बिलासपुर रायपुर के बाद सबसे बड़ा व्यवसायिक हब है , बिलासपुर एवं उसके आसपास के बच्चे हायर एजुकेशन के लिए साउथ इंडिया, नार्थ इंडिया जाते है ,उपचार के लिए भी दूर दूर जाना पड़ता है,जैसे अनेक समसामयिक परिस्थितियां निर्मित हो जाती है ,जिसमे कम समय पर दूर पहुंचना होता है जो केवल हवाई सेवा से ही सम्भव है ,इसलिए बिलासपुर में हवाई सेवा जरूरी है , हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति की मांग बिलासपुर के हित में सही है ,जिसका कांग्रेस कमेटी पूर्ण समर्थन करती है बिलासपुर में हवाई सुविधा की मांग को लेकर शहर कमेटी के कोषाध्यक्ष नसीम खान शहर उपाध्यक्ष राकेश सिंह वार्ड नंबर 46 के लोकप्रिय पार्षद अब्दुल खान के नेतृत्व में आज बुधवारी बाजार गुरुनानक, चौक हेमू नगर, गणेश नगर चौक को बंद करवाने एवं समर्थन मांगने पहुंचे उक्त अवसर पर पार्षद अजय यादव, पार्षद साईं भास्कर, पार्षद परदेसी राज, शहर सचिव सैयद इमरान, शहर सचिव राजा व्यास, मोहम्मद अयूब जिला महासचिव कांग्रेस सेवादल, जोन अध्यक्ष सैयद मकसूद अली, शहर सचिव यू मुरली राव, व्यापार प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष बापी डे, ब्लॉक संयुक्त सचिव जोगेंद्र गोयल, पार्षद प्रतिनिधि राज बंजारे, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह, जिला सचिव विष्णु तिवारी, पार्षद प्रत्याशी चिरंजीवी राव, तिलक सिंह नेताम जिला कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर कांग्रेस सेवादल, अनिल भाई, सरजू समुद्रे आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *