अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से
असीम पाल कि रिपोर्ट
बचेली राम नवमी के अवसर पर आंध्रा सांस्कृतिक समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया सीताराम कल्याणम महोत्सव।
विवाह हेतु दक्षिण भारत से लाई गई भगवान रामसीता,लक्ष्मण, हनुमान जी की धातु प्रतिमा।
बचेली :- आंध्रा समाज एवं आंध्रा सांस्कृतिक समिति द्वारा बीते वर्षों की भांति इस बार भी राम नवमी के सुअवसर पर श्री सीताराम कल्याणम महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बता दे की बीते वर्षों में कोरोना संक्रमण के चलते यह आयोजन फीका पड़ गया था। जिसके बाद इस बार समिति के सदस्यों द्वारा कड़ी मेहनत करके आयोजन को सफलता पूर्वक मनाया जा रहा है।
इस बार विवाह व पूजा हेतु विशेष तौर पर दक्षिण भारतीय पंडितो का आगमन तो हुआ ही है साथ ही श्री राम सीता,लक्ष्मण,हनुमान जी की प्रतिमा जो की धातु द्वारा निर्मित की गई है उसे विषेश तौर से आंध्र के विशाखापत्तनम से मंगवाया गया है।
आज सुबह 8 बजे आंध्र पद्धति द्वारा वैदिक मंत्रोचारण से पूजा अर्चना के साथ श्री राम जी एवं सीता माता का विवाह संपन्न किया गया।
दोपहर 1 बजे भगवान को भोग लगाने के पश्चात् महाप्रसाद वितरण किया गया जिसमे नगर के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भीषण गर्मी के बीच लंबी कतार लगाकर महाप्रसाद ग्रहण किया।
शाम को नगर भर में भगवान श्री राम जी की झांकी बनाकर शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे आंध्र प्रदेश से बुलवाए गए विशेष नर्तक दलों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति दी साथ ही आकर्षक के केंद्र बने फिल्म कांतारा के प्रसिद्ध वराह अवतार के देव के रूप में आंध्र के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
भांसी से असीम पाल