रामनवमी के शुभ अवसर पर तुलिका ने सभी को शरबत पिलाकर शुभकामनाएँ दी

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

🛑रामनवमी के शुभ अवसर पर तुलिका ने सभी को शरबत पिलाकर शुभकामनाएँ दी*
हज़ारो की संख्या शोभायात्रा में शामिल भक्तों को कांग्रेस भवन मे पंडाल लगाकर श्रद्धा पूर्वक पिलाया शरबत*
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भगवान के आदर्शों पर चलकर हमें आगे बढ़ना है:- तुलिका*
चैत्र नवरात्र के नौवे दिन भगवान श्री राम के जन्मदिन पर रामनवमी का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया गया। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई।नगर में इस बार शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग शामिल हुए जिसकी शुरुआत बाइक रैली से हुई उसके पश्चात् भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा आवराभाटा से शुरू होकर रेस्ट हाउस मार्ग से होते हुए कांग्रेस भवन पहुँची जहां जिप अध्यक्ष तुलिका कर्मा एवं कांग्रेसजनों द्वारा सभी को शरबत वितरण किया। इस बार शोभायात्रा में भगवान हनुमान और कांतारा फ़िल्म आधारित पंजूरी देवता मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे सभी ने उनके साथ जमकर सेल्फ़ी ली। जिप अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों को बधाई देते हुए कहा कि रामनवमी का यह पर्व पूरे ज़िले के लिए गौरव की बात है। भगवान श्री राम जी की माता कौशल्या का मायका छत्तीसगढ़ है और अपने वनवास में सर्वाधिक समय छत्तीसगढ़ में बिताये थे जिसके लिए हमारी भूपेश सरकार राम वन गमन पथ का भी निर्माण करवा रही है ।कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य छविन्द्र कर्मा, ज़िला अध्यक्ष अवधेश गौतम, ज़िला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा शर्मा, गीतांजलि कुशवाहा, इंदिरा ठाकुर, राधा नाग, संजय विश्वकर्मा,आकाश विश्वास, जितेंद्र कश्यप,कमलू अतरा, एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने शर्बत पिला कर बधाई व शुभकामनाएं दी।
भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *