आचार्य अमरनाथ त्यागी सहित अन्य साहित्यकारों का हुआ सम्मान

*आचार्य अमरनाथ त्यागी सहित अन्य साहित्यकारों का हुआ सम्मान*



दिल्ली स्थित मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच द्वारा विगत दिनों दिल्ली एन सी आर में ‘साहित्यिक रथ यात्रा पडाव दिवस’ अखिल भारतीय स्तर पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रायपुर के आचार्य अमरनाथ त्यागी जी सहित किरण लता वैद्य ‘कठिन’, डॉ. मनोरमा चंद्र ‘रमा’, मंजूलता सरावगी सहित अमिता रवि दुबे – नगरी सिहावा, पुरूषोत्तम चक्रधारी – गरियाबंद, भारत नायक बाबूजी – रायगढ़ गया प्रसाद साहू – बिलासपुर, निर्भय गुप्ता आदि का शॉल, मोमेंटो एवं ‘सहभागिता प्रमाण पत्र’ प्रदान कर सम्मान किया गया। उक्त गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उडिसा आदि के अनेक साहित्यकार उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंजनी कुमार सुधाकर एवं अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय संयोजक सुधीर सिंह द्वारा की गई। संचालन एवं आभार प्रदर्शन शशि ओझा द्वारा किया गया।
राजेन्द्र ओझा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *