*ग्राम पंचायत रीको कला के सार्वजनिक बमलेश्वरी मंदिर में छप्पन भोग चढ़ा एवम एक लाख पच्चीस हजार बाती से महाआरती की गई*
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत रीकोकला विकासखंड कसडोल जिला बलौदा बाजार स्थित सार्वजनिक बमलेश्वरी मंदिर में अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी के द्वारा माता के मंदिर में छप्पन भोग लगाया गया साथ ही साथ सार्वजनिक बमलेश्वरी मंदिर में अष्टमी के दिन हवन किया गया एवम 1,25000 हजार बाती से महा आरती की गई इस पूजन हवन में पंडित शशि त्रिवेदी ने विधि विधान से पूजा हवन करवाया इस हवन पूजन में मुख्य रूप से, वासदुदेव अवस्थी,शिव कुमारी अवस्थी, राजीव अवस्थी,श्रद्धा अवस्थी ,रिद्धि अवस्थी, सिद्धि अवस्थी,रेखा तिवारी, आकृति तिवारी, सुनील दीक्षित,कलू दीक्षित, अजय त्रिवेदी, एवं कई ग्रामीण उपस्थित थे । इस अवसर पर असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी में माता रानी से छत्तीसगढ़ प्रदेश की शांति, खुशहाली की प्रार्थना की

