बचेली मगंल भवन मे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बचेली मेटल माइंस वर्कर युनियन. इंटक के द्वारा आयोजित कार्यक्रम

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

बचेली मगंल भवन मे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बचेली मेटल माइंस वर्कर युनियन. इंटक के द्वारा आयोजित कार्यक्रम

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बचेली मेटल माइंस वर्कर युनियन (इंटक) के द्वारा आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक व विविध प्रकार के भव्य कार्यक्रम मंगल भवन में बचेली की कवियत्री शकुन शेंडे संघर्ष को उनके साहित्यिक उपल्ब्धि व स्वास्थ्य सेवा में विशेष योगदान कर राज्य का नाम रोशन करने के लिए उत्कृष्ट *स्वयंसिद्धा* नारी सम्मान २०२३ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हे बीआइओएम काम्प्लेक्स के सर्वेसर्वा मुख्य प्रबंधक व उनकी श्रीमति के कर कमलों द्वारा अंग वस्त्र तथा मनमोहक स्मृतिचिह्न देकर किया गया।विदित हो कि शकुन शेंडे अपनी काव्य यात्रा में देश भर के कोने कोने में काव्य मंचो में अपनी सफल सार्थक प्रस्तुति दे चुकी हैं व अनेक साहित्यिक सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं। जिस वक्त उन्हे यहां सम्मान मिल रहा था उसी वक्त दिल्ली मे उनकी कृतियों के लिये मगसम अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था द्वारा *मातोश्री सम्मान* के लिए भी आमंत्रित किया गया था किंतु कुछ पारिवारिक समस्याओं के चलते नही जा पायी।इस कार्यक्रम के आयोजन में विशेष परिकल्पना व मेहनत समर्पण के लिए नव निर्वाचित इंटक के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव व उनकी श्रीमति विजेता की जितनी तारिफ करें कम है।
भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *