अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सरगांव मे आज होना है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन, *क्षेत्रीय छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने जानकारी देते हुए बोले की*
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री *भूपेश बघेल* के द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान की अंतिम किस्त की राशि जारी करने के साथ – साथ गोधन न्याय योजना की हितग्राहियो को गोबर व गौमूत्र की राशि व राजीव गांधी भूमिहिन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियो को राशि का अंतरण, बेरोजगारी भत्ता योजना वेबपोर्टल का लोकापर्ण व राज्य के समस्त महात्मा गांधी ग्रामीण इंडस्ट्रिज पार्क ( रीपा) का उद्घाटन, एवं राजीव गांधी नगरीय भूमिहिन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारम्भ करेंगे।इस कार्यक्रम मे बिल्हा विधानसभा की जनता सहित बिलासपुर, मुंगेली, बलौदाबाजार, बेमेतरा के हितग्राही, कांग्रेस जन सहित भारी संख्या मे कृषक साथी उपस्थित रहेंगे। शुक्ला ने सभी सम्मानीय जनो से निवेदन करते हुए बोले की कार्यक्रम मे आराम से *दोपहर 2 बजे तक पहुंचकर* विभाग वार लगे स्टालो से सरकार के जनहितैषी कार्यो का जानकारी प्राप्त करे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आंनद ले।

