सतनाम गुरुद्वारा में स्वयंसेवी संस्था मितवा महिला कल्याण सेवा समिति के द्वारा बच्चो को निः शुल्क शिक्षा

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। सतनाम गुरुद्वारा में स्वयंसेवी संस्था मितवा महिला कल्याण सेवा समिति के द्वारा बच्चो को निः शुल्क शिक्षा । बिलासपुर गणेश नगर वार्ड क्र. 46 सतनाम गुरुद्वारा में स्वयंसेवी संस्था मितवा महिला कल्याण सेवा समिति के द्वारा बच्चो को निः शुल्क शिक्षा ट्यूशन क्लास दिया जाता है। आज CRY Day के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था के द्वारा स्लम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने के लिए विगत 12 वर्षों से CRY द्वारा लगातार सहयोग किया जा रहा है CRY का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मुख्य रूप से शिक्षा प्रदाय कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ कर जरूरतमंद एवं गरीब परिवार को जोड़ना ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें बेहतर भविष्य प्रदान करना है क्राय चाइल्ड राइट्स एंड यू के माध्यम से बच्चों को अतिरिक्त शिक्षा क्लास छठवीं से आठवीं एवं नौवीं से 12वीं कक्षा तक दिया जा रहा है एवं सभी बच्चों को पढ़ने के लिए परीक्षा बोध का वितरण आज इस अवसर पर किया गया जिसमें उपस्थित गणेश नगर वार्ड क्र. 46 के वार्ड पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल जी सतनामी सेवा समिति के अध्यक्ष राज बंजारे जी, सचिव सत्य प्रकाश गेंदले जी, मो अयूब है,शिक्षिका फरहीन जन्हा मैडम एवं रूबीना अली एवम् बच्चो की उपस्थित रहा। यह कार्यक्रम मितवा प्रोजेक्ट होल्डर संतोषी वर्मा जी के निर्देशन में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *