अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से
असीम पाल की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा जिले में गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस*
जिला मुख्यालय में विधायक विधानसभा क्षेत्र बस्तर एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्री लखेश्वर बघेल ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी
दंतेवाड़ा, 26 जनवरी 2023। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ स्थानीय हायर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान में विधायक एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्री लखेश्वर बघेल के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। श्री बघेल ने हायर सेकण्डरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। मुख्य अतिथि श्री बघेल द्वारा परेड का निरीक्षण जिला कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार तथा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर गुब्बारे, कबूतर आकाश में छोड़े गये। रस्मी परेड में शामिल सशस्त्र बल की टुकड़ियों ने तीन बार हर्ष सूचक फायर कर राष्ट्रीय तिरंगे तथा मुख्य अतिथि को राष्ट्रगान की धुन के साथ सलामी दी। मार्च पास्ट में शामिल टुकड़ियों में शामिल छ.ग सशस्त्र बल दन्तेवाड़ा, जिला पुलिस बल दन्तेवाड़ा, जिला महिला पुलिस बल दन्तेवाड़ा, नगर सैनिक दन्तेवाड़ा, एनसीसी सीनियर डिवीजन दल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में पुलिस जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इसके साथ ही आस्था विद्या मंदिर मंदिर जावंगा की बैंड पार्टी द्वारा राष्ट्र धुन पर आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि श्री लखेश्वर बघेल ने मार्च पास्ट के पश्चात परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। जिला कलेक्टर श्री नंदनवार ने मुख्य अतिथि श्री लखेश्वर बघेल को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
इस अवसर पर विधायक दंतेवाड़ा श्रीमती देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, पीसीसी सदस्य श्री छबिन्द्र कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा के अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी वनमंडलाधिकारी श्री सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ श्री ललितादित्य नीलम, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन, सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण,गणमान्य नागरिक, महिलाएं और बड़ी संख्या में शालेय छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
भांसी से असीम पाल

