तूलिका ने ली गमावाड़ा क्षेत्र के सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से असीम पाल की रिपोर्ट

तूलिका ने ली गमावाड़ा क्षेत्र के सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक*

दंतेवाड़ा। ग्राम पंचायत गामावाड़ा के देवगुड़ी स्थल में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 03 के सभी सेक्टर अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक आहूत की गई।बैठक में 26 जनवरी से प्रारंभ होने वाली हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बूथ स्तर तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान करने को लेकर चर्चा किया गया। ब्लॉक प्रभारी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा ने सेक्टर अध्यक्ष को अपने अपने गांव में होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा। बैठक में उपस्थित सेक्टर अध्यक्ष कमलु अतरा, राजू तामो, राजकुमार भास्कर, मीना भास्कर, शशि तेलाम, सुनिल तेलाम एवं सभी सेक्टर अध्यक्ष एवं बुथ अध्यक्ष उपस्थित रहें।

भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *