ED ने दो माइनिंग अधिकारियों को किया गिरफ्तार, अब तक IAS सहित 8 की हो चुकी है गिरफ्तारी

ED ने दो माइनिंग अधिकारियों को किया गिरफ्तार, अब तक IAS सहित 8 की हो चुकी है गिरफ्तारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी की टीम काफी सक्रियता दिखा रही है। बता दें आज टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दो माइनिंग अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि ऐसा पहली बार है जब ईडी ने दो माइनिंग अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

सूचना के अनुसार गिरफ्तार अधिकारियों में शिव शंकर नाग, संदीप कुमार नायक शामिल है। ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में आज पेश किया है। बता दें, ईडी की पूछताछ में माइनिंग अधिकारी शिव शंकर और संदीप के नाम सामने आई थी। दोनों पर ही रायगढ़ और कोरबा में पोस्टेड रहने के दौरान 25 रुपये कोल लेवी घोटाला करने की बातें सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *