मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा व स्मार्ट सिटी रायपुर के पहल से रायपुर शहर वासियों के लिए 3 दिवसीय निशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर का आयोजन टाउन हॉल कलेक्टर परिसर में आरंभ हुई, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने मुख्यमंत्री निवास से मारवाड़ी युवा मंच संचालित कैंसर डिटेक्शन वैन का फीता कटकर और हरी झंडी दिखाकर कर उद्घाटन किया। उक्त उद्घाटन सत्र में श्री शिव कुमार डहरिया जी मंत्री छत्तीसगढ़ शासन और श्री अमरजीत सिंह भगत जी भी शामिल रहे।। इस कैंसर जांच शिविर में रायपुर के बहुत से लोगों ने अपनी जांच करवाई, यह शिविर कल 26 और 27 जनवरी तक टाउन हॉल में जारी रहेगा।। मंच के संस्थापक अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, अध्यक्ष सुधीर कुमार अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, राकेश शर्मा, स्मार्ट सिटी रायपुर से श्री आशीष मिश्रा, neko जैसवाल प्लांट के प्रेसिडेंट श्री दिलीप मोहंती जी ने भी प्रेस मीडिया को संबोधित करते हुए इस आयोजन में लाभ लेने हेतु रायपुर की जनता आमंत्रित किया है।। इस आयोजन हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, मंत्री शिव कुमार डहरिया जी, मंत्री श्री अमरजीत सिंह भगत जी, अग्रवाल सभा के महामंत्री श्री मनमोहन जी अग्रवाल ने भी मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा और स्मार्ट सिटी का अभिनंदन किया और ऐसी योजना निरंतर जारी रखने का आग्रह किया।।
मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा व स्मार्ट सिटी रायपुर के पहल से रायपुर शहर वासियों के लिए 3 दिवसीय निशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर का आयोजन टाउन हॉल कलेक्टर परिसर में आरंभ

