शिरडी के साईं दरबार मे पहुँचे,बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार
साई बाबा से लिया आशीर्वाद,
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अगली फिल्म सेल्फी के प्रमोशन में बिजी हैं,ये फिल्म 24 फरवरी को सिल्वर स्क्रीन पर पहुंचेगी. इससे पहले मेकर्स फिल्म का धमाकेदार प्रमोशन कर रहे हैं.इसी बीच एक्टर अक्षय कुमार शिरडी साईं मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे,उन्होंने साईं बाबा के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया है।
बता दें कि जब एक्टर साईं मंदिर पहुंचे तो वहां भारी भीड़ थी,भीड के साथ ही अक्षय कुमार ने साईं मंदिर पहुंचकर साई बाबा समाधी का दर्शन किये. अभिनेता अक्षय कुमार साईं बाबा के भक्त है,इसके पहले भी वो कई बार साईं बाबा के चरणों में शीश नवा चुके है.वहीं,आज मध्यान्ह आरती दरम्यान अचानक शिरडी पहुंचे थे।
साईं बाबा मंदिर परिसर में पहले तो किसी को यकीन नहीं हुआ की अक्षय कुमार शिरडी में हैं, लेकिन जैसे अक्षय कुमार मंदिर पहुंचे,तो भक्त भी आगे जाने का नाम नहीं ले रहे थे,कुछ देर के लिए तो दर्शन की कतार तक रुक गई थी.इस दौरान अक्षय कुमार ने सभी फेंस का अभिवादन किया,
बता दें कि मेकर्स फिल्म का धमाकेदार प्रमोशन कर रहे हैं.फिल्म के प्रमोशन के लिए टीम इसके धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची थी.इस दौरान सुपरस्टार अक्षय कुमार एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे थे.जिसकी वजह से उनके लुक पर सोशल मीडिया पर एक अलग बहस शुरू हो चुकी है. अक्षय कुमार का ये लुक कई लोगों को खासा पसंद आ रहा है,तो कुछ लोग उनकी तुलना करण जौहर से करने लगे हैं।

