अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट
दंतेवाड़ा जिले के कांग्रेस के पीसीसी मेम्बर छविंद्र कर्मा और कलेक्टर विनीत नंदनवार कटेकल्याण के विभिन्न पंचायतों में आयोजित निदान शिविर में पहुंचे
निदान शिविर में धनिकरका, सुरनार, बड़े लेखापाल व गाटम के ग्रामीणों ने पीसीसी मेम्बर और अधिकारियों के बीच अपनी समस्याएं रखी*
सुरनार पहुँचने से पहले ग्रामीणों ने पीसीसी मेम्बर व कलेक्टर, सीईओ का पारम्परिक तरीके से महुआ फूल का माला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया*
पीसीसी मेम्बर ने ग्रामीणों की बिजली, पल-पुलिया, सड़क, आंगनबाड़ी की मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया*
सुरनार में पुलिस विभाग द्वारा सिविक एक्शन के तहत पीसीसी मेम्बर ने ग्रामीणों को गर्म कपड़े, छाता प्रदान किया*
इस दौरान दंतेवाड़ा ब्लाक अध्यक्ष (शहर) विवेक देवांगन, जिपं सदस्य भीमसेन मंडावी, कलेक्टर विनीत नंदनवर, जिपं सीईओ ललित दिव्यनीलम, एसडीएम कुमार विश्वरंजन, सावन ठाकुर, राहुल कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे*
भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

