लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत श्री शिव शीतला मंदिर शिव चौक राजातालाब में विधायक आदरणीय कुलदीप जुनेजा जी एवं पार्षद श्री कामरान अंसारी जी द्वारा ज्योति कक्ष का लोकार्पण किया गया

लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत श्री शिव शीतला मंदिर शिव चौक राजातालाब में विधायक आदरणीय कुलदीप जुनेजा जी एवं पार्षद श्री कामरान अंसारी जी द्वारा ज्योति कक्ष का लोकार्पण किया गया । यह भवन विधायक आदरणीय कुलदीप जुनेजा जी के विधायक निधि से निर्माण किया गया है । इस अवसर पर मंदिर समिति के लोगो का कहना था की , पूर्व के कार्यकाल में इस कक्ष निर्माण हेतु 2 बार आतिशबाजी एवं भूमि पूजा किया गया था पर इस कक्ष निर्माण को गंभीरता से नहीं लिया गया । परंतु मुझे अवगत कराया गया तो विधायक कुलदीप जुनेजा के संज्ञान में लाने पर जिस पर विधायक जी ने तत्काल कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए , कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र वासियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात विधायक श्री कुलदीप जुनेजा एवं मुझे (पार्षद कमरान अंसारी) तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया गया
कामरान अंसारी
पार्षद
नगर निगम रायपुर
महामंत्री
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *