छत्तीसगढ़ माहेश्वरी महिला संगठन का जिला स्तरीय चुनाव सम्पन्न,नए पदाधिकरियों को मिली ज़िम्मेदारी
रायपुर,9 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का जिला स्तरीय चुनाव 6 जिलों में सम्पन्न हुआ,उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अमिता मुंदडा ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आपसी समन्वय एवं कर्मठता से कार्य करने हेतु प्रेरित करते हुए त्रिवर्षीय कार्यकाल पूर्ण करने पर पूर्व जिला अध्यक्ष व सचिव का आभार व्यक्त कर सम्मान किया।
मीडिया प्रभारी राठी ने बताया कि बस्तर जिले से सूरज चांडक अध्यक्ष व ममता टावरी महामंत्री,सीमा राठी उपाध्यक्ष,विमला राठी कोषाध्यक्ष,बिलासपुर जिले से शोभा भट्टड़ अध्यक्ष व वृंदा भट्टड़ सचिव,दुर्ग जिले से ममता मूंदड़ा अध्यक्ष व आभा राठी सचिव, धमतरी जिले से अनुराधा सारडा अध्यक्ष व लक्ष्मी राठी सचिव, राजनांदगांव जिले से विनीता डागा अध्यक्ष व प्रीति चितलांगिया सचिव व
राजधानी रायपुर में पुष्पा लाहोटी अध्यक्ष व वर्षा लाहोटी को सचिव पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
इस मौके पर चुनाव अधिकारी रूपा मुंदडा,संतोष चांडक,सरस्वती लोहिया,सरला चांडक,मनीषा गट्टानी, मंत्राणी भावना राठी,उपाध्यक्ष जया बाहेती,संयुक्त मंत्री रश्मि केला,सांस्कृतिक समिति की संयोजिका सुनीता भट्टड़,अखिल भारतीय सदस्य आशा डोडिया,संयुक्त मंत्री अंजना टावरी,महिका अशिकारी एवं सशक्तिकरण समिति संयोजिका वर्षा सोमानी, कांता राठी, भारती चांडक, संगीता टावरी, पर्यवेक्षक मधु राठी, गीता डागा,पुष्पा राठी,सीमा मल,मधु सोमानी,शोभा सोनी, शारदा कोठारी,नीतू गांधी,अंजली लाखोटिया,शोभा डागा,सुषमा सोमानी,रेखा सोमानी,सुनीता ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल हेतु पूर्ण रूप से सहयोग करने व समाज को अधिक मजबूत बनाने की बात कही।

