न्यायधानी मे उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। न्यायधानी मे उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर में चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रोफेसर रमांकांति साहू प्राचार्य की अध्यक्षता में दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ हुआ। आज प्रथम दिवस शिवम निकेतन के प्रशिक्षार्थियों के द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ए. के. पोद्दार सर ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना से हुआ इसके पश्चात् प्रशिक्षार्थियों द्वारा लोकगीत एवं लोकनृत्य ददरीया भरथरी, करमा कजरिया कलबेलिया आदि का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण पर नाटक की प्रस्तुती हुई कार्यक्रम का समापन देशमचित गीत से किया गया शिवम निकेतन के प्रभारी डॉ. महालक्ष्मी सिंह, श्रीमती मनीषा वर्मा, श्री नूर मोहम्मद रिज़वी, श्रीमती प्रीति तिवारी, डॉ. डी.के.जैन, श्रीमती वंदना रोहिल्ला, श्रीमती संतोषी फर्वी हैं। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में श्री सुनील चिपड़े, श्रीमती सरिता आयदे श्रीमती भाग्यश्री वर्तक रहे कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी आचार्य वर्ग, कार्यालयीन स्टाफ एवं समस्त प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।

कार्यक्रम समन्वयक (डॉ. ए. के. पोद्दार) Asstt. Professor

IASE Bilaspor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *