सद्भाव पत्रकार संघ की अभिनव पहल, गरीबो और जरूरतमंद लोगो को बांटा गर्म कपड़ा….

अयानन्यूजमनीषपालकी रिपोर्ट। सद्भाव पत्रकार संघ की अभिनव पहल, गरीबो और जरूरतमंद लोगो को बांटा गर्म कपड़ा….

सद्भाव पत्रकार संघ के सदस्यों ने निभाई अहम जिम्मेदारी

बिलासपुर सदभाव पत्रकार संघ और कोटा प्रेस क्लब के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कुंवारी मुड़ा के आश्रित ग्राम लालपुर सौरापारा मोहल्ला में सौरा जनजाति के बीच पहुंच कपड़ा वितरण किया गया..

मानव समाज की मूलभूत आवश्यकताओं में खान-पान के अलावा अन्य महत्वपूर्ण चीजों की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है, जिसमे रहने के लिए अच्छा घर, पहनने के लिए अच्छे कपड़े, और अन्य सुख सुविधा के सामान चुंकि मध्यम और उच्च वर्गीय तबके के जनमानस अपनी आम जरुरतों को लगभग पूरा कर ही लेते है, लेकिन समस्या आती है उन लोगो को जिनकी आय कम है, या जो अपने दैनिक मूलभूत आवश्यकताओं को पूरी करने में सक्षम नही है, जिसे पूरा करने का दायित्व सक्षम समाज का बनता है। वर्तमान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और इस वक्त कुछ ऐसे भी गरीब तबके के लोग है जिनके पास ठंड से बचने गरम कपड़ो का अभाव है । यहाँ तक तन ढंकने के लिए भी कपड़ा कम पड़ता है…खासकर महिलाओ और लड़कियों के अलावा बच्चो को इसकी ज्यादा जरूरत होती है…और अगर ऐसे लोगो की आप मदद करते है तो शायद आपको दिल से ख़ुशी भी मिलेगी..ऐसे लोगो को सहयोग की आवश्यकता भी है। इसी आवश्यकता को देखते हुए सद्भाव पत्रकार संघ ने एक अच्छी पहल की है।
दरअसल ग्राम पंचायत पंचायत कुंवारी मुड़ा के आश्रित ग्राम लालपुर सौरापारा मोहल्ला में सौरा जनजाति के लोग अभी भी पिछड़े हुए है..जिनकी शीत लहर जैसे ठण्ड में मदद करने के लिए कोई और नहीं बल्कि सद्भाव पत्रकार संघ सबसे पहले सामने आकर गरीबो और जरुरतमंद लोगो की सेवा कर नेक कार्य करते हुए अपनी दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के लिए प्रेरणा का काम किया है। ….

आपको बता दे कोटा विकास खण्ड के ग्राम लालपुर में सौरा जनजाति के लोग निवास करते है ,जो गाँव गाँव जाकर सांप दिखाकर अपने व अपने बच्चों का पेट पालते है। लेकिन वन विभाग के द्वारा इनके सांप दिखाने व पकड़ने पर रोक लगा दी गयी है…जिसके बाद सौरा जनजाति के लोग रोजी मजदूरी कर अपनी पेट पाल रहे है। इनके पास रोजी मजदूरी से पेट तो भर जाता है लेकिन पहनने के लिए ढंग से कपड़े नहीं मिल पाता ,

जब इसकी जानकारी सदभाव पत्रकार के सदसयों को मिली तब आपस में संघ के सदस्यों ने मदद की…उसके बाद कोटा स्थित उनके मोहल्ले पहुंच कर जरूरत के हिसाब से गर्म कपड़े व पहनने के लिए कपड़े दिए …

यही नहीं लड़को और लड़कियों को पहनने के लिए कपडे और खाने के लिए बिस्किट का वितरण किया….जिसे पाकर सभी लोग ख़ुशी से गदगद रहे..जिनके चेहरे ख़ुशी से खिल उठे… आप भी समझ सकते है की वाकई में इनको कितनी जरूरत रही होगी..

सद्भाव पत्रकार संघ ने जिस अंदाज और जिस तरह से मदद करके एक अहम जिम्मेदारी निभाई है वह निश्चित ही काबिले तारीफ है…संघ के प्रदेश अध्यक्ष आरडी गुप्ता ने कहा की यह ख़ुशी की बात है की पत्रकार साथियो ने मदद की और संघ के नाम से गरीबो की सेवा करने में जुटे रहे…

यह नेक कार्य हर किसी को करना चाहिए…ताकि जरूतमंद लोगो को मदद मिल सके…चूँकि नए साल में इस तरह का एक कार्यक्रम करना था इसलिए हमने कोटा को चुना और गरीबो की सहायता की..कोशिश यही है की हर बार इस तरह से किसी न किसी गांव जाकर मदद किया जा सके और गरीबो के बीच खुशिया बाँट सके…

सद्भाव पत्रकार संघ ने यह कदम उठाकर अपनी अहम जिम्मेदारी निभाई है…इसके लिए संघ के सभी लोग मौजूद रहे जिन्होंने सुबह से कोटा पहुंचकर सेवा की….इस अवसर पर संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे…जिन्होंने इसमें अपना सहयोग दिया…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *