रेल्वे बोर्ड ने लगाई रोक,जीएम अब नही कर सकेंगे वार्षिक निरीक्षण

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। रेल्वे बोर्ड ने लगाई रोक,जीएम अब नही कर सकेंगे वार्षिक निरीक्षण। बिलासपुर जोनल रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) अब अपने मंडलों का वार्षिक निरीक्षण नहीं कर सकेंगे। एक पत्र जारी कर रेलवे बोर्ड ने इस पर रोक लगा दी है। इसके चलते अब पश्चिम-मध्य रेलवे जीएम भी कोटा, भोपाल और जबलपुर मंडल का निरीक्षण नहीं करेंगे।गौरतलब है कि बोर्ड ने गत वर्ष भी जीएम के वार्षिक निरीक्षण पर रोक लगा दी थी। बोर्ड के इस आदेश को फिजूलखर्ची रोकने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के नाम पर मुख्यालय और मंडल अधिकारियों की पूरी फौज उनके साथ तमाम सुपरवाइजर और कर्मचारियों का पूरा लवाजमा चलता है। कई-कई स्पेशल ट्रेन दौड़ती हैं। कई बार इन स्पेशल ट्रेनों के चक्कर में सवारी गाड़ियों तक को रोक दिया जाता है। अधिकारियों की पत्नियों के लिए भी एक अलग स्पेशल ट्रेन चलती है। कई अधिकारी इनकी पत्नियों के आवभगत में जुटे रहते हैं। मुफ्त में घुमाने फिराने के अलावा अधिकारियों की पत्नियों को फ्री में जमकर शॉपिंग भी करवाई जाती है। जाहिर है यह सारा खर्चा अंत में रेलवे के ही माथे पड़ता है। मंडल द्वारा जीएम के निरीक्षण की तैयारी कई महीनों पहले शुरू कर दी जाती है। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी विशेष रूप से लगाई जाती है। इसके चलते मंडल के और भी कई जरूरी काम रुके रह जाते हैं। निरीक्षण के नाम पर अधिकारियों और कर्मचारियों के डीए टीए के रूप में भी रेलवे को बड़ा आर्थिक नुकसान होता है। इसलिए रेलवे बोर्ड ने वार्षिक निरीक्षण पर रोक लगा दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *