अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। नर्मदा ड्रिंक्स के रासायनिक जल से सिरगिट्टी जन जीवन को खतरा,कंपनी बेधड़क बहा रही प्रदूषित पानी,प्रदूषण विभाग के अधिकारी प्रदूषण को करते है अनदेखा,भविष्य में हो सकता है आंदोलन।
बिलासपुर -: सिरगिट्टी क्षेत्र के नागरिक विगत कई वर्षों से सिरगिट्टी आद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण की मार को झेल रहे है।विभिन्न प्रकार के उद्योगों का लगातार निर्माण यहाँ की जन जीवन को प्रभावित कर रही है प्रतिदिन उड़ रहे धूल व धुँए से सिरगिट्टी उद्योग क्षेत्र की शाम कोहरे में बदल जाती है वही पर यहाँ स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने तो प्रदूषण को लेकर हद ही पार कर दी है। बता दें कि नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कोल्डड्रिंक सहित अन्य कई पेय पदार्थों का निर्माण करती है व इनके निर्माण के दौरान रासायनिक पदार्थो का भी उपयोग होता है। कंपनी जब अपनी पेय पदार्थों को पूरी तरह निर्मित कर लेती है तो उसके पश्चात वह उक्त बचे हुए प्रदूषित रासायनिक जल को बिना कोई सुरक्षा व्यवस्था के सार्वजनिक रूप से नालों में बहा देती है। चूँकि सिरगिट्टी गाँव व नर्मदा ड्रिंक्स के बीच की दूरी मात्र तीन सौ मीटर है इसलिए कंपनी के द्वारा बहाए गए रासायनिक प्रदूषित पानी नालों के माध्यम से सीधे गाँव की ओर जाते है जिससे यह प्रदूषित पानी गाँव के करीब पहुँच जाता है और यहाँ चरने वाले जानवर प्यास की वजह से इन्ही नालों का पानी पीती है। नालों में बह रही रासायनिक प्रदूषित पानी को पीकर जानवरों की स्थिति बिगड़ने लगती है व अस्वस्थ होकर जानवरों की मौत हो जाती है जिससे आम नागरिक समझ नही पाता कि अचानक से उसके जानवरों की मौत क्यों हो गई है। इससे पूर्व भी इन्ही रासायनिक जलों को पीने की वजह से गायों की मौत हो गई थी लेकिन इस कंपनी पर कोई कार्यवाही नही हुई है। अब यही प्रदूषित रासायनिक जल लगातार नालों में बह रही है व भूमिगत हो जा रही है जिससे भविष्य में घरों या खेतों पर होने वाले बोरों के पानियों में यह मिलकर उन्हें प्रदूषित कर देगी जिससे निवासरत लोगो को स्वास्थ का खतरा हो जाएगा इसलिए समय रहते इन नालों पर बहते हुए प्रदूषित रासायनिक जलों पर रोक नही लगाया गया तो भविष्य में लोगों के जीवन को बड़ा खतरा हो सकता है जिसका जिम्मेदार नर्मदा ड्रिंक्स प्राईवेट लिमिटेड व प्रदूषण विभाग होगा।
● आखिर क्यों रहते है प्रदूषण विभाग के अधिकारी मौन ●
आद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ रही प्रदूषण से आम नागरिक परेशान है वही पर नर्मदा ड्रिंक्स कंपनी भी बेखौफ कंपनी के प्रदूषित रासायनिक जलों को बहा रही है लेकिन इन समस्याओं पर कभी प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने कोई सुध नही लिया है जीव जंतुओं सहित आम नागरिकों की जिंदगी पर खतरा बना हुआ है लेकिन फिर भी इन्हें फर्क नही पड़ना अमानवीयता को दर्शाता है।
● कंपनी के खिलाफ भविष्य में हो सकता है बड़ा आंदोलन ●
सिरगिट्टी क्षेत्र के नागरिकों से जब प्रदूषण की समस्या को लेकर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया अधिकारी व्यापारी नेता सभी मिले हुए है इसलिए प्रदूषण निवारण का इनसे उम्मीद नही किया जा सकता इसलिए क्षेत्र के लोग स्वयं सामने आकर इस समस्या के खिलाफ आवाज उठाएँगे।

