दिव्यांगजनो के लिए वृहद समस्या समाधान अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए बस्तर साँसद दीपक बैज

अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट

दिव्यांगजनो के लिए वृहद समस्या समाधान अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए बस्तर साँसद दीपक बैज*

लुईब्रेल समस्त दृष्टिबाधितो के लिए बने ज्ञान के चक्षु-श्री बैज*

ब्रेललिपि के आविष्कारक श्री श्रद्धेय लुईब्रेल जी की प्रतिमा का किया अनावरण*

विद्यालय में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लिए बच्चो को मोमेंटो व दिव्यांगजनो को अतिथियों द्वारा मोबाईल वितरण किया गया*

जगदलपुर/आज छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मिशन आत्मनिर्भर- 2023,दिव्यांगजनो के लिए वृहद समस्या समाधान अभियान कार्यक्रम आड़ावाल में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर साँसद दीपक बैज व ई.वी.प्रा.के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा शामिल हुए,कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथियो का स्वागतम गायन से दृष्टि व श्रवण बाधितार्थ विद्यालय के छात्र छात्राएं ने स्वागत किया ततपश्चात राज्यगीत अरपा पैरी के धार व सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया..

इस अवसर पर मुख्य अतिथियो द्वारा ब्रेललिपि के आविष्कारक श्री श्रद्धेय लुईब्रेल जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया साथ ही विद्यालय में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लिए बच्चो को मोमेंटो व दिव्यांगजनो को अतिथियों द्वारा मोबाईल वितरण किया गया

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल साँसद दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा,फ्रांस में जन्मे लुईब्रेल समस्त दृष्टिबाधितो के लिए ज्ञान के चक्षु बने,स्वयम नेत्रहीन लुईब्रेल ब्रेल लिपि के निर्माण से नेत्रहीनों की पढ़ने की कठिनाई को मिटाने वाले थे दिव्यांग बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए हमारी भूपेश बघेल की सरकार हमेशा सजग है साथ ही शासन की सभी महत्वपूर्ण योजना इन असहायों तक पंहुचाना हमारा कर्तव्य भी है…श्री बैज ने अपने उद्बोधन में आगे कहा दिव्यांग छात्रों के लिए अति आवश्यक”पैरा स्पोर्ट्स ग्राउंड”दृष्टिबाधित छात्रों के लिए”अतिथि शिक्षक”की व्यवस्था भी जल्द से जल्द किए जाने का आश्वासन दिया

इस अवसर पर मदरसा बोर्ड के सदस्य शकील रिज़वी व अनवर खान,साँसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य,विकलांग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेश ठाकुर जगदलपुर अपर कलेक्टर,वैशाली मरड़वार उपसंचालक समाज कल्याण विभाग सहित अन्य मौजूद

भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *