चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने किया 40.07 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन…

अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट

चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने किया 40.07 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन…*

सवेंदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पटल पर मेरे क्षेत्र की समस्याओं को तत्काल किया जाता है निराकरण – राजमन बेंजाम।*

आज चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम के द्वारा लोहंडीगुड़ा विकासखण्ड के अतिसंवेदनशील क्षेत्र ग्राम पंचायत करेकोट में जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत मावलीमाता देवगुड़ी निर्माण कार्य स्वीकृत्ति लागत 5.00 लाख,ग्राम पंचायत बिंता में बस्तर विकास प्राधिकरण अंर्तगत बामन पारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य स्वीकृत्ति लागत 2.81 लाख,जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत बोहरेया माता देवगुड़ी निर्माण कार्य स्वीकृत्ति 5.00 लाख,एससीए योजनान्तर्गत धाकड़ पारा में 6 मीटर पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत्ति लागत 19.26 लाख,ग्राम पंचायत भेजा में जिला खनिज न्यास मद के तहत कदम गुड़ी निर्माण कार्य स्वीकृत्ति लागत 5.00 लाख,बस्तर विकास प्राधिकरण अंतर्गत देवगुड़ी मरम्मत कार्य स्वीकृत्ति लागत 3.00 लाख का भूमिपूजन किया गया।*

पिछले समय क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने बिंता धाकड़पारा में पुलिया न होने के कारण होने वाली बहुत ही गंभीर समस्या से विधायक बेंजाम को अवगत कराया था जिसे विधायक बेंजाम ने अपने संज्ञान में लेकर उसे स्वीकृत्ति करायी जिसका भूमिपूजन करने आये विधायक का ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया।*

विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि बिंता घाटी के नीचे बसे इन ग्राम पंचायतों के लिए विकास के लिए मैं सदैव तत्पर रहता हूं। इन ग्राम पंचायतों के लोगों को धान बेचने के लिए पहले मारडूम जाना पड़ता था। फिर मेरे संज्ञान में आते ही मैंने मुख्यमंत्री जी से मेरे क्षेत्र के विभिन्न ग्राम जगहों में धान खरीदी केन्द्र खोलने की मांग किया था। मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का धन्यवाद जो मेरे मांगो को तत्काल कार्यवाही करते हुए इस वर्ष बिंता में धान खरीदी खोलने का काम किया।*

पिछले बार जब मैं इस क्षेत्र के भ्रमण में आया हुआ था तब ग्रामीणों ने मुझे मोबाइल टावर न होने के कारण होने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया था। मैंने इस समस्या को मुख्यमंत्री जी के पटल पर रखी तो मुख्यमंत्री जी ने 15 दिनों के भीतर समस्या का समाधान किया और बिंता में टावर लगाने का काम किया है।*

जिला महामंत्री सुन्दर सोढ़ी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्मण पटेल,वरिष्ठ कांग्रेसी विजय उइके,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ललित पांडे,वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल सलाम,करेकोट सरपंच सकरु नाग,बिंता सरपंच विद्याधर नाग,भेजा सरपंच केसव मौर्य,रायगोंदी सरपंच जगतु नाग,जनपद सदस्य पति संग्राम बघेल,एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहें।*

भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *