दंतेवाड़ा बस स्टैंड के पास आज से हनुमान मंदिर में होगा रामचरित मानस का पाठ

अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट

दंतेवाड़ा बस स्टैंड के पास आज से हनुमान मंदिर में होगा रामचरित मानस का पाठ

प्रति माह समिति करवाती है मानस पाठ का अनुष्ठान

दंतेवाड़ा। आज से दंतेवाड़ा बस स्टैंड स्थित संकट मोचन हनुमान में रामचरित मानस का पाठ कराया जायेगा। शनिवार को विधिवत कलश स्थापना एवम् पूजन के साथ मानस का पाठ आरंभ किया जायेगा। रविवार को हवन एवम् पूर्ण आहूति के साथ यह अनुष्ठान संपन्न होगा। गौरतलब है कि दंतेवाड़ा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में समिति द्वारा विगत एक वर्ष से प्रति माह रामचरित मानस के अखंड पाठ का अनुष्ठान कराया जा रहा है। इसी कड़ी में दिसंबर महीने का अनुष्ठान आज शनिवार को आरंभ होगा। प्रत्येक माह के इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मानस मंडलियां सम्मिलित होती हैं।

भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *