चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने डिलमिली में कोटगुडिन माता देवगुड़ी निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन…

अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट

चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने डिलमिली में कोटगुडिन माता देवगुड़ी निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन…*

आज ग्राम पंचायत डिलमिली में जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत कोटगुड़िन माता देवगुड़ी स्वीकृत्ति लागत 5.00 लाख का क्षेत्रीय विधायक राजमन बेंजाम व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने भूमिपूजन किया। उसके पश्चात ग्राम पंचायत पथरीली उड़वा में सविंधान स्तंभ पर माथा टेक कर आदिवासी रीति रिवाज से पूजा अर्चना किया।*

विधायक बेंजाम ने कहा आदिवासी हमारे देश की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति, लोक जीवन के वाहक है। आदिवासी समाज आज भी उन सभ्यता, संस्कृति को सहेजने में लगा हुआ है। उन सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। शासन की मंशानुरूप देवगुड़ी में वे सभी सुविधायें उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।*

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा कि जल जीवन मिशन भूपेश सरकार का एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य हर ग्रामीण घर में 2023 तक नल का पानी उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत जिन इलाकों में स्वच्छ पीने योग्य पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां हर घर में पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। ऐसे लोग जिनके घर में पानी का कनेक्शन नहीं है वे सभी इस स्कीम के तहत लाभार्थी हैं।*

इस दौरान प्रदेश महासचिव रुकमणी कर्मा,तारा बेंजाम,गुलुड़ पोयाम, बांको भास्कर एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।*

भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *