अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट
राज्य शासन के चार वर्ष पूरे होने पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी
दंतेवाड़ा, 25 दिसंबर 2022।छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य शाासन की जनहितैषी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी विकासखण्ड कुआकोंडा एवम गीदम हाटबाजार में लगाई गई।प्रदर्शनी के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन,सुराजी गांव योजना,गोधन न्याय योजना,राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन किसान न्याय योजना,स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना जैसे उपलब्धियां प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में पहुॅचे शासन की योजनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से देख लोगों ने काफी सराहा। ग्राम बस्तानार से बाजार आए श्री मुन्ना पोयाम ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि भूपेश सरकार की योजनाएं काफी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं। उनके द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से काफी लोगों को रोजगार मिला है। लोगों को मुख्यमंत्री हाट-बाजार योजना से स्वास्थ्य सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंच रही है। वहीं शहरों में भी मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। गोधन न्याय योजना से लोगों को काफी लाभ मिला है। इसी तरह ग्राम पोन्दुम से आए विष्णु भास्कर और बुटलू वेक ने फोटो प्रदर्शनी की प्रसंशा की। गोंगपाल आश्रम से आए बच्चों ने भी योजनाओं की लगी फोटो प्रदर्शनी को बारीकियों से देखा। जनसंपर्क विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित पत्रिका, पम्पलेट, ब्रोसर, जनमन का वितरण भी किया गया।
भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

