ज्ञापन सौंपा: जैन सम्मेद शिखरजी को घोषित पर्यटन स्थल निरस्त कराने की मांग

ज्ञापन सौंपा: जैन सम्मेद शिखरजी को घोषित पर्यटन स्थल निरस्त कराने की मांग

राजसमंद। सकल जैन समाज के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने जैन धर्म के महत्वपूर्ण विख्यात धार्मिक तीर्थस्थल सम्मेद शिखरजी को हाल ही में झारखंड सरकार ने पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर नीलाभ सक्सेना काे ज्ञापन सौंपा, जिसमें झारखंड सरकार से सम्मेद शिखरजी को वापस जैन धार्मिक स्थल घोषित करने की पुरजोर मांग की गई। इसमें भरत दक, भगवतीलाल जैन, प्रकाश सोनी, सुशील बडाला, देवीलाल हिंगड, रोशनलाल डांगी, पारस जैन, सुधीर पगारिया, सुशील मेहता, प्रकाश कोठारी, महेंद्र सुराणा, सागर चण्डाल्या, गुणवंत जैन, ललित जैन, अनिल सिंयाल, अनिल जैन आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *