न्यायधानी मे संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या की गई।

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। न्यायधानी मे आदतन अपराधी संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या की गई।
बिलासपुर आज दिनाॅक 14.12.22 को शाम करीब 04.15 बजे थाना सकरी जिला बिलासपुर के तुर्काडीह बायपास चैक में एक वाहन एम जी हेक्टर सफेद रंग की क्रमांक सी जी 10 ए जेड 2608 में बैठे युवक पर कुछ अज्ञात युवकों द्वारा गोली मारकार हत्या कर दी गई है, उपरोक्त शव की पहचान संजू त्रिपाठी पिता जय नारायण त्रिपाठी उम्र करीब 38 साल साकिन कुदुदण्ड के रूप में हुई है। घटना की सूचना तत्काल मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर मौके पर पहुँचकर बिलासपुर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर आरोपियों की शीघ्र पतासाजी हेतु निर्देश दिये है। एसीसीयू बिलासपुर एवं थाना सकरी की संयुक्त टीम रवाना हो चुकी है। मृतक संजू त्रिपाठी का संबंध किसी राजनैतिक पार्टी से नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *