जरूरतमंदों को कंबल व फल वितरण कर साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर का छत्तीसगढ के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मनाया जन्मदिन

दिनांक – 08 दिसंबर 2022

जरूरतमंदों को कंबल व फल वितरण कर साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर का छत्तीसगढ के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मनाया जन्मदिन

युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष व तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में सिविल लाईन स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में हुआ आयोजन

रायपुर – अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर का आज 73 वां जन्मदिन है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) संदीप साहू के नेतृत्व में राष्ट्रीय व छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा सिविल लाइन स्थित मां काली माता मंदिर में पूजा,अर्चना कर जरूरतमंदों को कंबल,फल वितरण व केक काट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षीरसागर जी का स्वस्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए धूम धाम से जन्मदिवस मनाया गया।

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संगठन सचिव व्यास साहू संयुक्त सचिव सुरजीत साहू,छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ,युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री प्रेमकिशन साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग अध्यक्ष पवन साहू, शशिकांत साहू, पंकज चौधरी, विक्रमादित्य साहू , प्रवीण साहू, मोहन साहू, प्रफुल्ल साहू , दिवाकर साहू , मनीष साहू , दिलीप साहू, मनीष साहू , सुमीत साहू, सतीश साहू, रामेश्वर साहू , हिमांशु साहू, सागर साहू, राहुल साहू, आकाश साहू , देवदत्त साहू, कामत साहू, मनीष साहू, शेखर साहू,देवप्रसाद साहू उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *