अयान न्यूज दंतेवाड़ा. भांसी से
असीम पाल की रिपोर्ट
कलेक्टर द्वारा किसानों को रबी फसल लेने किया जा रहा प्रोत्साहित
233 एकड़ क्षेत्र में फसल से 78 किसान परिवार होंगे लाभान्वित
दन्तेवाड़ा, 07 दिसम्बर 2022। जिले के किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार द्वारा किसानों को जमीनी स्तर पर लगातार आवश्यक मार्गदर्शन किया जा रहा हैं। जिससे किसान उन्नत तकनीक से फसल लेकर ज्यादा से ज्यादा लाभ अर्जित कर सके। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार आज कटेकल्याण विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेंगलूर पहुंचे। जहां कलेक्टर द्वारा कृषि एवं संबंधित अधिकारियों के सहयोग से किसानों को उतेरा फसल के साथ रबी फसल जैसे मूंग, उड़द, चना का आदि के बुआई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। बेंगलूर में रबी फसल को बढ़ावा देने के लिए सोलर पंप से उद्धवहन सिंचाई कार्य स्थापित किया गया है। आज कलेक्टर खेतों के बीच पहुंच किसानों से चर्चा करते हुए अन्य किसानों को भी रबी फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा।
जिससे जिले के किसानों को अतिरिक्त आय होने से उनकी आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी। साथ ही उन्होंने फसल को बचाने हेतु पशुओं के लिए चरवाहा रखने की बात कही। कृषि विभाग द्वारा बेंगलूर में स्थापित सोलर पंप उद्धवहन सिंचाई कार्यक्रम के तहत् रबी फसल के लिए 233 एकड़ क्षेत्र में उतेरा फसल सरसों के अलावा मूंग, उड़द, चना की फसल लगाने के लिए कृषकों का चयन किया गया है। जिसमें 78 किसान परिवार लाभान्वित होंगे। कलेक्टर ने चयनित किसानों को खेती की जुताई शीघ्र करने को कहा। जिससे रबी फसल समय से बुवाई किया जा सके। इस दौरान उप संचालक कृषि सूरज कुमार पंसारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी, सरपंच, सचिव, किसान मौजूद रहें।
भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

