ट्रक चोरी गिरोह का एक और सदस्य बिहार से गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने ट्रक चोरी गैंग के एक और आरोपित सागर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी औरंगाबाद बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने लीज में ट्रक लेकर फर्जी दस्तावेज के माध्यम से ट्रक बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के अब तक कुल 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सागर की सात दिन की पुलिस रिमांड ली है। उससे पूछताछ में और भी नाम सामने आए हैं। जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपित ट्रकों को लीज पर लेकर क्रय-विक्रय का काम करता था। मुख्य आरोपित सत्येंद्र सिंह और नागेंद्र कुमार सिंहा का नजदीकी है।

