5 दिसंबर 2022
नेहरू नगर व्यापारी संघ
नेहरू नगर व्यापारी संघ की व्हिसल ब्लोअर गश्त टीम द्वारा कमर्शियल काम्प्लेक्स में गश्त कर खुले में सेवन कर रहे मदिरा प्रेमियों को समझाइश दी ।
पुलिस प्रशासन का सहयोग प्राप्त हो रहा है , नगर पालिका निगम को प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कर अंधेरे का लाभ उठा कर माहौल खराब करने वालो को रोका जा सकता है – देविंदर भाटिया (अध्यक्ष -नेहरू नगर व्यापारी संघ)
नेहरू नगर व्यापारी संघ की व्हिसल ब्लोअर गश्त टीम द्वारा कमर्शियल काम्प्लेक्स में एकांत के माहौल को तोड़ने के लिए स्थलों में गश्त कर खुले और कारो में बैठकर मदिरा सेवन कर रहे मदिरा प्रेमियों को समझाइश दी । नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष देविंदर भाटिया ने बताया कि आवासीय सह व्यवसायिक परिसर में स्वछता , प्रकाश की व्यवस्था , पार्किंग का विकास , पेड़ो की छटाई जैसे आवश्यक विषयो को व्यापारी संघ द्वारा निगम के सहयोग से ठीक करने प्रयासरत रहती है ।
विगत कई महीनों से आवासीय सह व्यवसायिक परिसर के स्थानीय महिलाओं ,वरिष्ठजनों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि घरों और प्रतिष्ठानों के आस पास खुले स्थल का उपयोग मदिरा सेवन के लिए हो रहा है ,जिसके कारण शाम ढले माहौल दूषित हो रहा है, इसकी सूचना स्थानीय थाना प्रभारी सुओएल में देने के पश्चात पुलिस प्रशासन ने भी तिवृत गति से गश्त बढ़ाना प्रारम्भ कर सहयोग किया , पुनः गतिविधियों को बढ़ता देखा नेहरू नगर व्यापारी संघ की व्हिसल ब्लोअर गश्त टीम द्वारा 4 दिसंबर 2022 को कमर्शियल काम्प्लेक्स में एकांत के माहौल को तोड़ने के लिए स्थलों में सिटी बजा कर गश्त पुनः प्रारम्भ किया गया और गश्त के दौरान तीन स्थलों में मदिरा सेवन करते हुए पाए गए ,जिन्हें समझाइश दे कर हटवा दिया गया । व्यापारी संघ के महासचिव जगदीश आहूजा और सह सचिव संदीप सिंघल ने कहा कि नगर निगम को भी प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था कर सहयोग करना चाहिए क्योंकि अंधेरे के कारण ही इस तरह का जमघट हो जाता है । स्थानीय निवासी विजय कोठारी ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि सभी अपने भवन और प्रतिष्ठानो में भी शाम 7 से रात्रि 10 बजे पर्याप्त लाइट की व्यवस्था कर समस्या मो कम करने में सहयोग करें । गश्त के पश्चात व्यापारी संघ के सह सचिव हर्ष चंदेल ने सुपेला थाना प्रभारी श्री दुर्गेश शर्मा जी से मुलाकात कर गश्त की सम्पूर्ण जानकारी दी । व्हिसल ब्लोअर गश्त टीम में नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया,महासचिव जगदीश आहूजा,सह सचिव संदीप सिंघल और हर्ष चंदेल ,स्थानीय निवासी विजय कोठारी उपस्थित थे ।
संदीप सिंघल
सह सचिव

