रायपुर,साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह,
शहर जिला साहू संघ रायपुर के द्वारा राजधानी के कर्माधाम कृष्णानगर में दिनांक 04 दिसम्बर2022 को युवक- युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में युवक युवती परिचय के पत्रिका जीवन साथी का चुनाव किया गया। शहर जिला साहू संघ रायपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह भी सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू कैबिनेट मंत्री छ.ग. शासन लोकनिर्माण,गृह जेल,पर्यटन, धर्मस्व विभाग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टहलसिंह साहू ने किया। अतिविशिष्ट अतिथि अरूण साव सांसद, एवं अध्यक्षता भाजपा छ.ग. प्रदेश, चुन्नीलाल साहू सासंद महासमुन्द रहे। विशिष्ट अतिथि मोतीलालसाहू, कार्यकारी अध्यक्ष, अ.भा. तैलिक महासभा,धनेन्द्र साहू पूर्वमंत्री,चंद्रशेखर साहू,पूर्वमंत्री,थानेश्वर साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,शकुंलता साहू संसदीयसचिव विधायक, संदीप साहू अध्यक्ष
तेलघानी बोर्ड,चितरेखा साहू उपाध्यक्ष पर्यटन बोर्ड,,रंजन साहू विधायक,दलेश्वर साहू विधायक,
छन्नी साहू विधायक,रंजना दीपेंद्र साहू विधायक,विपिन साहू अध्यक्ष दुग्ध संघ, विद्यादेवी
साहू वरिष्ठ समाजसेविका, रोशनलाल साहू उपमहानिदेशक, बी. सी. साहू अपर कलेक्टर, एवं छ.ग. प्रदेश साहू संघ के सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।
दिनांक 03 दिसंबर को दो दिवसीय साहू व्यापार एक्सपो का शुभारंभ मान. केशव साहू अध्यक्ष शहर जिला साहू ने किया। व्यापार एक्सपो में 45 स्वजातीय व्यापारियों ने कर्मा मंदिर प्रांगण में अपने अपने अलग अलग स्टाल लगाए है। व्यापार एक्सपो का आयोजन युवा प्रकोष्ठ के संयोजक के नेतृत्व में युवा व्यापार प्रकोष्ट द्वारा आयोजित है । 04 दिसम्बर को नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, बी.पी. परीक्षण के लिएनिःशुल्क डाक्टर एवं विशेषज्ञ का स्टाल भी लगाया गया है, जिसमे सभी जन इलाज करवा सकते हैं।
व्यापारएक्सपो के शुभारंभ अवसर पर केशव साहू अध्यक्ष, नारायण लाल साहू कार्यवाहक अध्यक्ष, यादराम साहू कार्यकारी अध्यक्ष,रघुनाथ साहू सभापति,योगीराज महासचिव, रामबगस उपाध्यक्ष,किरण साहू उपाध्यक्ष भंवरलाल साहू कोषाध्यक्ष, उधोप्रसाद साहू महासचिव,महावीर साहू, सोमनाथ देवकुमार,राजकुमार, दाऊलाल, झुमुकलाल,चंद्रेशर, तोरणलाल साहू,के.पी.साहू,सुमेरी बाबू लाल रोशन, छगन लाल, अजय, तोषण, परमेश्वर,पवन,आनंद देवदत्त, मनीष, किरण साहू,राधिका साहू, बीजक साहू, जितेश्वरी एवं मेघराज साहू संरक्षक, बी.आर.साहू सलाहकार,बी.आर. सर्वा तथा अनेक पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित रहे। इस आयोजन की जानकारी संगठन सचिव एवं मीडिया प्रभारी अश्वनी एव साहू ने दिया

