रईस अहमद सर्वसम्मति से छग सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज के प्रदेश अध्यक्ष बने

रईस अहमद सर्वसम्मति से छग सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज के प्रदेश अध्यक्ष बने
०अब्दुल फहीम को प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी
० राजनांदगांव में हुई छग सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज की बैठक
राजनांदगांव। सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज राजनंादगांव द्वारा प्रदेश स्तरीय 1 रोजा अजिमुश्शान इजलास/इस्तेबाल कार्यक्रम का आयोजन जूनी हटरी स्थित मुस्लिम जमात खाने में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के सामाजिक पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा भी की गई।
सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज राजनांदगांव के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल हफीज वारसी (रज्जू) ने बताया कि जूनी हटरी स्थित मुस्लिम जमात खाना में सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज राजनांदगांव द्वारा प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय 1 रोजा अजिमुश्शान इजलास/इस्तेबाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रायपुर, जगदलपुर, बिलासपुर, भाठापारा, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, दुर्ग के अलावा अन्य जिलों से भी मनिहार समाज के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में इसके अलावा जामा मस्जिद रायपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हाजी अब्दुल फहीम का छत्तीसगढ़ मुस्लिम मनिहार समाज द्वारा जोरदार इस्तेबाल किया गया। बैठक में सामाजिक मुद्दों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इस आयोजन में राजनांदगांव मुस्लिम मनिहार समाज का बड़ा योगदान रहा। बैठक में समाज का चुनाव भी संपन्न कराया गया। छग स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से राजनंादगांव के हाजी रईस अहमद शकील को छत्तीसगढ़ सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। साथ ही जामा मस्जिद रायपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हाजी अब्दुल फहीम को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि हाजी रईस अहमद शकील का सामाजिक कार्यों में काफी योगदान रहता है। वे समाज के प्रति हमेशा सजग रहते है। सामाजिक के अलावा राजनीति व व्यापार में भी उनका एक बड़ा जाना पहचाना नाम है। प्रदेश भर में उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। वे समाज को नई दिशा देने के लिए हमेशा तत्पर रहते है। यही वजह है कि कल हुई छत्तीसगढ़ सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के लिए रईस अहमद शकील के अलावा किसी ने भी अपना नाम आगे नहीं किया और सर्व सम्मति से उन्हें समाज का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में हाजी रईस अहमद शकील, हाजी अब्दुल फहीम , अब्दुल कदीर मनिहार, हफीज वारसी, शकील अहमद, हनीफ मनिहार, मो. एजाज, हाजी मोहम्मद हनीफ, ओवेश रजा, अब्दुल हमीद मनिहार, नाहिद अख्तर, अब्दुल मुकीम मनिहार, शहजादा भाई, मो. शमीम, मो. अब्दुल अली, निसार अहमद, गुलशेर अहमद, तनवीर अहमद, मो. इब्राहिम, हाजी मो. शमीम, नियाज अहमद, मो. सलीम, अशफाक अहमद, हाजी मो. अमीन, मुर्तजा अहमद, शफी मोहम्मद के अलावा बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *