चोरी के 450 से 600 के लगभग ट्रको के बने ओरिजनल पेपर अधिकारियो की मिली भगत से?
ट्रकों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर खरीद- ब्रिकी करने के मामले में रायपुर पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 20 ट्रक जब्त किए हैं। इस मामले में अब तक 11 लोगों को पकड़ा और 40 ट्रकों को जप्त किया जा चूका है मगर आज दिनांक तक किसी भीं परिवहन विभाग के कर्मचारी को गिरफ्तार नहीं किया गया ना ही किसी का नाम सामने आया क्या एजेंट ने अकेले ही बिना किसी आर टी ओ वाले के सहयोग से बना लिए इतने इतने गाड़ियों के पेपर इस मामले का मास्टरमाइंड नागेंद्र कुमार सिंहा निवासी सोहगी गोड़, पटना (बिहार) है।फर्जीवाड़ा का संचालन बिहार से होता था। मुजफ्फरपुर निवासी सत्येन्द्र कुमार के साथ मिलकर नागेंद्र वारदात को अंजाम देता था। नागेंद्र के साथ पुलिस ने सिद्धांत कुमार सिंग निवासी बंडोहपर थाना गौड़ीचक पटना, चरणजीत सिंग निवासी अशोक चौक राममनोहर लोहिया लाईब्रेरी नागपुर (महाराष्ट्र), गिरीश कोटवानी निवासी आदर्श कालोनी अकोला (महाराष्ट्र), अवनींद्र सिंह उर्फ मधुर निवासी प्रताप विला पुरानी बस्ती कोहका थाना सुपेला (दुर्ग) को गिरफ्तार किया गया है।

