दुर्गकोंदल मे निकली भाजपा की बाइक रैली, नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसभा को किया संबोधित,प्रचार में झोंकी ताकत

दुर्गकोंदल मे निकली भाजपा की बाइक रैली, नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसभा को किया संबोधित,प्रचार में झोंकी ताकत

भानूप्रतापपुर — भानुप्रतापपुर के चुनावी रण में कांग्रेस भाजपा ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के पक्ष में दुर्गकोंदल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली एवं नुक्कड़ सभा के माध्यम से भाजपा नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पहले भानूप्रतापपुर उपचुनाव मे भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के पक्ष मे सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी, किरण सिंह देव, पूर्व विधायक भोजराज नाग,देव लाल ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में दुर्गकोंदल साप्ताहिक बाजार में जनसभा को संबोधित किया।
पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी ने कहा जिस प्रकार भूपेश बघेल ने बस्तर के आदिवासियों का अपमान किया है इसका जवाब 5 तारीख के चुनाव मे भाजपा के पक्ष पर वोट करके जनता जवाब देगी।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष पिलम नरेटी ने किया।
दुर्गकोंदल शक्ति केंद्र प्रभारी विजय बघेल, धनीराम बारसे, संग्राम सिंह राणा, गोपाल सिन्हा, नरेंद्र बिसरे,राजेश श्रीवास्तव,सोमल जैन, विजय पटेल, सोहन उयका, मनोज दुग्गा, कृष्णा जैन, पुनारद दास, करण दुग्गा, रंजन दुग्गा, राधा जैन, श्रवण, अंकुर सेठिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *