अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से ग्राम रह्न्गी में गौ मांस बेचने वाले आरोपियों को पकड़कर क्षेत्रवासियों ने जुलूस निकाल कर पहुंचाया चकरभाटा थाना थाने मे मामला हो रहा दर्ज।
आज दिनांक 1 नवंबर दिन मंगलवार को प्रार्थी सुमित नायक से सूचना मिली की ग्राम रहगी जोगीपुर के पास दो व्यक्ति गौ मांस बेच रहे है सूचना मिलते ही देखते ही देखते क्षेत्र वासियों की भीड़ इकट्ठा होनी चालू हो गई जहां से आरोपियों को पकड़ कर क्षेत्र के विभिन्न दलों के लोगों ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकालकर ग्राम रहेंगी से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने थाना पहुंचाया मिली जानकारी के अनुसार नाम आरोपी नरसिंह दास पिता रामप्रसाद ग्राम रंहैगी एवं दूसरा आरोपी रामनिवास बघेल पिता सीहोर बघेल ग्राम मुढ़ीपार के निवासी हैं जिनके पास से एक बोरे में रखें लगभग 40 किलो गौ मांस एवं गाय काटने के हथियार जप्त किए गए हैं एवं इस घटना में आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला है कि आरोपी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल गायों को काटकर बेचने का व्यवसाय किया करते थे साथ ही आरोपियों ने बताया कि वह ट्रेन में कटे हुए गायों को भी काट कर बेचा करते थे जिसे आस पास गांव के लोग खरीदते थे जिसमे ज्यादा ग्राहक ग्राम रहंगी व मुढ़ीपर के हैं साथी ही एक रेलवे अधिकारी को भी माल सप्लाई करने की बात आरोपियों ने कबूली है फिलहाल आरोपी चकरभाटा पुलिस के गिरफ्त में है और मामले की विवेचना के साथ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

