रायपुर,कांग्रेस विधायक लूट रहें हैं पैसे,पार्टी के ही कार्यकर्ताओं का विधायकों पर गंभीर आरोप,

रायपुर,कांग्रेस विधायक लूट रहें हैं पैसे,पार्टी के ही कार्यकर्ताओं का विधायकों पर गंभीर आरोप,

रायपुर,छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक ममता चंद्राकर और विधायक गुरुदयाल बंजारे पर कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं।राजीव भवन में आज प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के समक्ष अपनी बात रखने के लिए बैठे कार्यकर्ताओं ने विधायक ममता चंद्राकर और गुरुदयाल बंजारे के खिलाफ पद दिलाने के एवज में पैसा लेने की शिकायत की। कार्यकर्ताओं ने पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर पर पैसा लेकर सोसायटी अध्यक्ष बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत की इस लिस्ट में नवागढ़ विधायक गुरुदयाल बंजारे का भी नाम शामिल है। कार्यकर्ताओं ने गुरुदयाल बंजारे पर भी कार्रवाई की मांग की।
आप को बता दें कि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आज राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ले रहे हैं। बैठक में चंदन यादव,मोहन मरकाम समेत कार्यकर्ता और विधायक भी पहुंचे हुए हैं। इस दौरान कई विधायकों की शिकायतें भी सामने आई। वहीं विधायकों से भी उनके परफारर्मेंस को लेकर भी चर्चा हो रही है। इसके अलावा कई अहम मुद्दों पर मंथन जारी है,साथ ही साथ आप को बतातें चले कि प्रदेश प्रभारी पीएल पूनिया बस्तर दौरे के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए स्पष्ट कर दिया था कि आने वाले विधानसभा चुनाव में विधायकों का परफार्मेंस देखकर टिकट दिया जाएगा,इन सब बातों से कयास लगाया जा रहा है कि कार्यकर्ताओ की शिकायत विधायक के लिए भारी पड़ सकती है। फाइल फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *