दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट
राज्योत्सव के मुख्य अतिथि होंगे विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा*
मेढका डोबरा में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
दंतेवाड़ा 30 अक्टूबर 2022।छत्तीसगढ़ राज्य के 22 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में 1 नवम्बर को मेढका डोबरा में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा शाम 6.00 बजे कार्यक्रम का शुभारंम करेगें। समारोह के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, श्री छबिंद्र कर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री सुभाष सुराना, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह होगें। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने राज्योत्सव में शामिल होने के लिए सभी जनप्रतिनिध, गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधुओं को शामिल होने का आग्रह किया है। राज्योत्सव में नगरपालिका,आदिवासी विकास विभाग,शिक्षा विभाग,कृषि,उद्यानिकी,जिला पंचायत,स्वास्थ्य विभाग ,महिला बाल विकास विभाग,पशु चिकित्सा, आदि विभागों द्वारा विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाएंगे।
दंतेवाड़ा. भांसी से
असीम पाल की रिपोर्ट

