दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट
बदलता दंतेवाड़ा:नई तस्वीर
राजीव गांधी किसान न्याय योजना से संजय के सपने साकार
योजना से किसानों को मिली आर्थिक मदद किसान बन रहे आत्मनिर्भर और सशक्त
दंतेवाड़ा,30 अक्टूबर 2022।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना ग्रामीण किसानों के लिए सहारा बन रही है।खेती किसानी के लिए किसानों को इस योजना से आर्थिक मदद मिली है। इसी तरह जिले के विकासखण्ड कुआकोंडा अन्तर्गत्त ग्राम वैदीपारा निवासी श्री संजय नाग ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभ लिया है।श्री संजय नाग बताते हैं कि पिछले साल उनके द्वारा 20 एकड़ में धान लगाया गया था और 160 क्विं धान बेचा गया उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना से तीन किस्त के माध्यम से एक लाख पचास हजार रुपये मिला जिसका उपयोग अब वे अपने खेती बाड़ी में कर रहे हैं। साथ ही 20 क्विं वर्मी कम्पोस्ट खाद अपने फसलों में उपयोग के लिए खरीदा गया। वे बताते हैं कि परिवार के भरण-पोषण का मुख्य जारिया खेती किसानी ही है एक समय ऐसा भी था कि खेती, सब्जियों के उत्पादन, खाद जैसे आवश्यक संसाधनों के इंतज़ाम करने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन राजीव गांधी किसान न्याय योजना से खेती के लिए मदद मिल गया। उनके फसलों का सही मूल्य मिल रहा है जिससे उनके आय में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 15 एकड़ में धान , 1 एकड़ में मूंग तथा 1 एकड़ में उद्यानिकीय फसल लगाया गया है।और अच्छे लाभ की आशा रखता है। वे कहते हैं कि इस योजना से वे और उनका परिवार काफी खुश हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
दंतेवाड़ा. भांसी से
असीम पाल की रिपोर्ट

