शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ मेला का आयोजन

दंतेवाड़ा. भांसी से
असीम पाल की रिपोर्ट

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ मेला का आयोजन

दंतेवाड़ा,29 अक्टूबर 2022।राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ FLN TLM मेला का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा परिसर में किया गया। जिसमें जिले के समस्त विकासखंडों से चयनित TLM प्रदर्शित किया गया । इस कार्यक्रम का विषय FLN अंतर्गत भाषा एवं गणित को कबाड़ से जुगाड के माध्यम से TLM तैयार कर सरल और सहज करना है। इस कार्यक्रम के पूर्व सभी विकासखंड में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली शालाओं को जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्थान दिया गया। जिला स्तरीय आयोजन में दिए गए विषय पर आधारित श्रेष्ठ मॉडल के दृष्टिकोण से प्रथम स्थान पर प्राथमिक शाला माधो पारा हारम ,द्वितीय स्थान पर विकासखण्ड कुआकोंडा से प्राथमिक शाला कोड़ेनार 1 एवं तृतीय स्थान पर दंतेवाड़ा विकासखण्ड से प्राथमिक शाला बालपेट पदरपारा ने अपना स्थान बनाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर रहे। ज़िला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी TLM का अवलोकन कर बच्चों द्वारा बनाए गए TLM की सराहना की गई ।TLM अवलोकन में प्राथमिक शाला माधो पारा की कक्षा 5वीं की छात्रा दीपिका ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, ज़िला शिक्षा अधिकारी ने दीपिका द्वारा अपने विद्यालय द्वारा प्रस्तुत TLM के बारे में निर्भीक एवं विस्तार से जानकारी साझा किए जाने पर शाबासी दी और प्रोत्साहित किया।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे बच्चे प्रतिभाओं से परिपूर्ण हैं सिर्फ उन्हें सही मार्गदर्शन एवं अच्छी शिक्षा देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उपस्थित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक एवं शिक्षकों को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिऐ सराहा साथ ही आगे और मेहनत करने की सलाह दी । उन्होंने शिक्षकों से कहा की उन्हें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिऐ लगातार प्रयास करना होगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा चयनित शालाओं के छात्र छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में ज़िला परियोजना कार्यालय से सहायक परियोजना समन्वयक श्री सिकंदर खान, बी आर कवासी, श्री कमल कर्मकार, FLN सुश्री प्रियंका बिल्थरे, सुश्री संगीता पटेल, श्री रमेश कुमार सिन्हा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

दंतेवाड़ा. भांसी से
असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *