दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा जिले के निवर्तमान जिला पंचायत सीईओ को दी गई भावभीनी विदाई*
दंतेवाड़ा,22 अक्टूबर 2022।कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार एवं जिला प्रशासन परिवार की ओर से निवर्तमान जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई।और उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की कामना की।साथ ही प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके योगदान को साझा किया गया।उनके विदाई समारोह में सभी भावुक नजर आये।आपको ज्ञात होगा कि दंतेवाड़ा जिले में 28 अक्टूबर 2021 को पदग्रहण किया था और 4 अक्टूबर 2022 तक सेवाएं दी।जिनका स्थानांतरण रायपुर जिला पंचायत सीईओ के पद पर हो गया है।विदाई समारोह के इस अवसर पर श्री छिकारा ने कहा कि जिले में कार्यकाल के दौरान बहुत अच्छी यादें हैं। यहाँ सभी अधिकारी कर्मचारियों का बहुत सहयोग रहा है।आप लोगो द्वारा प्रेम और स्नेह मिला है ये यादगार रहेगा। इस दौरान नवनियुक्त जिला पंचायत सीईओ श्री ललित आदित्य नीलम और एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन का स्वागत किया गया।कलेक्टर ने विदाई समारोह में जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को दीवाली की अग्रिम बधाई दी।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे सहित अधिकारीगण , कर्मचारी गण उपस्थित थे।
दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

