पंकज शर्मा अध्यक्ष – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर ने प्रदेशवासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं

पंकज शर्मा अध्यक्ष – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर ने प्रदेशवासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर/2022/ पंकज शर्मा अध्यक्ष – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर ने प्रदेशवासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की बधाई वा शुभकामनायें दीं । धनतेरस पर्व की बधाई देते हुए अपने संदेश में पंकज शर्मा ने कहा कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी प्रदेशवासियों का जीवन स्वस्थ और खुशहाल रहे एवं आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि और वैभव से परिपूर्ण हो।

पंकज शर्मा ने दीपो के पावन पर्व दीपावली पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की हैं। अपने बधाई सन्देश में उन्होंने कहा कि दीपावली का पावन पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की अलौकिकता का प्रतीक है। हम सभी भारतीय इस पर्व को हर्ष-उल्लास के साथ मनाते है। दीपावली का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन को प्रकाशमय करे, यही मेरी कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *