छह शिकारी गिरफ्तार आठ जंगली जानवरो का किया शिकार
बिलासपुर :- सीपत सर्किल अंतर्गत आने वाले ठरकपुर परिसर में करंट बिछाकर आठ जंगली सूअरों के शिकार का मामला सामने आया है। शिकार के आरोपित प्लाट में बने एक मकान में शिकार किये गए सूअरों को काट रहे थे। इसी बीच वन विभाग की टीम ने दबिश दी और छह आरोपितों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 170 किलो मांस व मृत पांच सुअर के अलावा के अलावा चार टंगिया, सात चापड़, सात हंसियां, 100 मीटर जीआइ तार, कनेक्शन तार व खूंटी भी ब्रामद किया है।
घटना बुधवार की है। ठरकपुर परिसर से लगा हुआ नागेश्वर पटेल का प्लाट है। यहां इतवार सिंह नाम का ग्रामीण काम करता है। इस क्षेत्र में जंगली सूअर है। धान की फसल को नुकसान भी पहुंचाते हैं। नागेश्वर के प्लाट में सूअर लगातार घूस रहे थे। जिसे देखते हुए इतवार सिंह ने करंट बिछा दिया। उसके द्वारा बिछाए गए करंट में एक साथ आठ सूअर चपेट में आ गए। इसमें कुछ छोटे
सूअर भी हैं। करंट की चपेट में आते ही सभी सूअरों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मृत सूअरों को इतवार सिंह के अलावा नारायण सिंह, बाबू। लाल पटेल, गैतराम धनवार, लक्ष्मण धनवार व प्लाट का मालिक नागेश्वर पटेल प्लाट के अंदर बने मकान में ले गए। इसके बाद रात में ही सूअरों को काटकर मांस को इकट्टा करने लगे। इसके बाद आपस में बांटते। पर सुबह इस घटना की सूचना वन विभाग को मिल गई और आनन- फानन में टीम बनाकर घटना स्थल दबिश दी गई। उस समय तक आरोपित तीन सूअर को काटकर मांस इकठ्ठा कर चुके थे। इसके अलावा पांच की लाश मौके पर ही पड़ी थी।
इधर गिरफ्तारी की कार्रवाई होने के बाद तत्काल डीएफओ कुमार निशांत, सुनील कुमार बच्चन मौके पर पहुंचे। हालांकि इससे पहले वन परिक्षेत्र अधिकारी पल्लव नायक की अगवाई में टीम कार्रवाई की गई थी।

