योग का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं – श्रीमती भेंड़िया
समाज कल्याण मंत्री ने योग आयोग की सामान्य सभा की बैठक ली
शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित आम नागरिकों के लिए आयोजित होगा सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण
रायपुर, 20 अक्टूबर 2022/ समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर के राजातालाब स्थित अपने निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग की सामान्य सभा की बैठक ली। उन्होंने लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और योग का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने स्कूलों में योग कक्षाएं और योग शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने योग के प्रसार के लिए स्काउट गाइड और नेहरू युवक केन्द्रों का सहयोग लेने भी कहा। साथ ही उन्होंने योग आयोग को सभी जिलों में निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र शुरू करने और तीन योग विशेषज्ञों की सेवा क्रमानुसार लेने पर सहमति दी।
श्रीमती भेंड़िया ने बापू की कुटिया में योग संचालन, निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्रों की संख्या बढ़ाने, आवासीय प्रशिक्षण शिविर के संचालन सहित आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश

